Beauty Tips

बालों को सुन्दर बनाने के लिए जरूरी है तेल मालिश

Balo ko sundar banane ke tips

बाल हमारी खुबसूरती को हमेशा चार चांद लगा देते है। आज हम सबसे ज्यादा बालों के झड़ने की समस्या को लेकर ही परेशान नजर आते है और हो भी क्यां ना धूल मिटटी और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा को तो सबसे ज्यादा नुकसान होता ही है उसके साथ ही हमारे बाल भी इसका असर झेलते हैं। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा हमारे बालों को ही नुकसान पहुंचता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही उमस बढ़ने लगती है जिससे पसीना होने के कारण बालां की जड़े कमजोर होने लगती है और बाल झड़़ना शुरू हो जाते हैं। वही बारिश के मौसम में चिपचिपा होने के कारण बालों की नमी खोने लगती है जिसके चलते बालों का झड़ना सबसे ज्यादा महसूस किया जाता है। बारिश के मौसम में ही सबसे ज्यादा महिलाएं इस बात को लेकर शिकायत करती नजर आती है। लम्बे बाल तब तक अच्छे नहीं लगते जब तक वो घने ना हो। सर्दी के मौसम में रूसी की समस्या के कारण बालों की जड़े कमजोर होने लगती है जिसके चलते बाल कमजोर होकर टूटने लगते है। हमारी लापरवाही इस समस्या को और गम्भीर बना देती है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में हम खुद बालों पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझते। बचपन में हमारे बाल इसलिए खुबसूरत लगते हैं क्यांकि उनकी देखभाल उचित तरीके से की जाती है। अच्छी तरह से तेल मालिश कर उनकी जड़ो को मजबूत किया जाता है। जिस प्रकार हमारे शरीर को चलने के लिए खाने की जरूरत होती है उसी तरह हमारे बालों को भी खाने की जरूरत होती है और उनका खाना उन्हें पोषित करना होता है। उन्हें ये पोषण प्राप्त हेता है तेल से। आयुर्वेद में भी कई ऐसे तेल मौजूद है जो हमारे बालां की जड़ो के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हफते में कम से कम दो से तीन बार बालों में तेल की मालिश करना बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे ही कई प्रकार के तेल है जो बालों की जड़ो को मजबूत करने में काफी मदद करते हैं।

Balo ko sundar banane ke tips :-

1.नारियल का तेल हमारे बालों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। नारियल को तेल को गर्म करके बालों की जड़ों में मालिश की जाए। रातभर ऐसे ही छोड़ने के बाद यदि बालों को सुबह धोए तो बाल जल्द ही घने हो जाएंगे। पोटेशियम से भरपूर होने के कारण नारियल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बालों के झड़ने और टूटने की समस्या भी इससे कम हो जाती है।

2. रोजमेरी का तेल भी बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। रोजमेरी और नारियल के तेल को एक साथ मिलाकर बालों की जड़ो में लगाया जाए तो बालों के लिए काफी उपयोगी होता है। रोजमेरी के हर्ब से तैयार किया गया ये तेल कोशिकाओं के भाग को बढ़़ाता है। इससे रक्त वाहिकाओं को फैलने में मदद मिलती है। जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।

3. ऑर्गन तेल को बालों की जड़ों में लगाया जाए। इससे बाल मुलायम, चमकदार बनते है इसे कम से कम हफते में दो बार अपने बालों पर लगाकर अच्छी तरह से मालिश करनी चाहिए। बालों की रोम को ये मासचराइज करता है। पतले बालों को इससे काफी मदद मिलती है। जड़ो में मौजूद प्राकृतिक तेल को नियंत्रित करने में भी ये काफी मददगार साबित होता है।

4. सेज तेल को भी यदि नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर बालों की मालिश की जाए तो अच्छा परिणाम देखने को मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। बालों की जड़़ो को स्वस्थ बनाने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

5.लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल एलोपीसीया या बाल झड़ने से रोकने के लिए किया जाता है। इसके लिए इसमें अपनी पंसद का तेल मिलाकर बालों की मालिश करनी चाहिए। ये हमारी नींद की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी उपयोगी है साथ ही तनाव को दूर करने में भी काफी मदद करता है।

6. अलसी का तेल रूखे, खराब और कमजोर बालों को स्वस्थ, चमकदार, एंव मजबूत बनाता है। अलसी का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसके लिए इसमें कोई भी तेल मिलाकर इसे बालों की जड़ो में लगाना चाहिए और अच्छे से मालिश करनी चाहिए। इस तेल में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों के लिए काफी लाभदायक होता है।

7 जैतून का तेल भी बालों के लिए काफी गुणकारी होता है। ये तेल शरीर में डीटीएच हार्मोन बनने से रोकता है साथ ही बालों को बढ़ाने में काफी मदद करता है। बालों की कोमलता और मजबूती इससे दोगुनी हो जाती है। ये बालों के लिए किसी कंडीशनर की तरह ही काम करता है। जैतून के तेल को गर्म करके ही बालों की जड़ो में मालिश करनी चाहिए। इससे बालों की नमी बनी रहती है और दिमाग भी शांत होता है।

बालां को स्वस्थ एंव मजबूत बनाने के लिए तेल की मालिश बहुत जरूरी होती है। नियमित रूप से यदि बालों की देखभाल की जाए तो बाल मजबूत और घने बने रहते हैं।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top