Health

क्यों कैल्शियम जरूरी है शरीर के लिए और क्या है इसके फायदे

Benefits of calcium in Hindi : कैल्शियम हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक है। कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों, कोशिका, नसो, खून, मांसपेशियों और दिल के लिए बहुत ही जरूरी है। हमारे शरीर में कैल्शियम सबसे ज्यादा पाया जाता है। कैल्शियम का लगभग 99% हिस्सा हमारी हड्डियों और दातों में और 1% हिस्सा रक्त और मांस पेशियों में पाया जाता है। कैल्शियम एक रासायनिक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होता है।

कैल्शियम का फायदा (Benefits of calcium in Hindi)

कैल्शियम की कमी के कारण हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, हमारी मांस पेशियों में ऐठन, याददाश्त में कमी, शरीर का सुन्न होना और हाथों और पैरों में झुनझुनी जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। सामान्य ब्लड क्लोटिंग में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। क्लोटिंग की प्रक्रिया में कई तरह के स्टेप्स होते हैं, जिसमें कई तरह के केमिकल शामिल होते हैं। इजी स्टेप्स में कैल्शियम का अहम हिस्सा होता है। कैल्शियम हमारे शरीर में कमजोर व पतली हड्डियों को मजबूत करने, दिल की कमजोरी को दूर करने और महिलाओं के मासिक धर्म से संबंधित रोगों के इलाज में लाभकारी माना जाता है।

महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है कैल्शियम Benefits of calcium for Woman in Hindi

कैल्शियम गर्भवती महिलाओं के शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यह पेट में शिशु व मां के लिए बेहद जरूरी होता है। गर्भवती महिलाओं को 2500 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम नहीं लेना चाहिए। मासिक धर्म, गर्भधारण, स्तनपान और मेनोपॉज के दौरान कैल्शियम की कमी शरीर में हो जाती है। इसलिए हमें इसे नियमित तौर पर लेना चाहिए। कैल्शियम एक गिलास गाय की तुलना में एक गिलास भैंस की दूध की तुलना में अधिक मिलता है। कैल्शियम उचित मात्रा में खाने से हमारे मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है और हमारी तर्क शक्ति भी बढ़ती है। दूध के अलावा हरे पत्तेदार सब्जी मैं भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसका हमें निरंतर सेवन करते रहना चाहिए।

विटामिन डी कैल्शियम को बचाने में हमारे शरीर की मदद करता है। दूध, ब्रोकली और टोफू कैल्शियम के प्रमुख स्रोत में से एक माने जाते हैं। एक टी टेबल तिल में करीब 80 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसे हम सलाद या रूप में इस्तेमाल करके ग्रहण कर सकते हैं। एक गिलास उबलते पानी में एक चम्मच जीरा मिलाकर पानी को ठंडा करके दिन में दो से चार बार पिए। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी की समस्या दूर हो जाएगी। ढाई सौ मिलीग्राम गुलगुले, गिलोय की पत्तियां, जड़ बताना और एंटीऑक्सीडेंट योग्य अश्वगंधा का प्रयोग हम कैल्शियम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : खून बढ़ाने के लिए अपने खाने में शामिल करें यह फूड

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top