Health

योग का हमारे जीवन में स्थान

benifits of yoga in our life
benifits of yoga in our life :-

आज दुनिया जिस तेजी से भाग रही है उसमें हमारे पास इतना वक्त ही नहीं रहता कि हम मन को शांत रखकर दो पल ठहर सकें। दुनिया की शुरूआत में शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि एक वक्त ऐसा भी होगा जब इंसान मशीन की तरह काम करने लगेगा। भागती-दौड़ती इस जिन्दगी में हम भूल गए है कि स्वस्थ इंसान तरक्की की राह में और ज्यादा आगे बढ़ सकता है। वैसे तो आज जिम, फिटनेस सेंटर जैसे कई जगह हमारे आस-पास मौजूद है। जहां हमें शारीरिक शांति तो मिल जाती है लेकिन मानसिक शांति के लिए हम तब भी भटकते रहते है। तभी इंसानी उम्र अब कम होती जा रही है। जिसका कारण है हमारी मानसिक अशांति। सेहतमंद शरीर के साथ-साथ अगर मानसिक शांति की तलाश हमें खत्म करनी है तो जरूरी है योगासन करना। योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत जरूरी और लाभदायक माना जाता है। हमारे वर्षों पुराने भारतीय इतिहास को अगर उठाकर देखा जाए तो ऋषि मुनियों का सालों साल तपस्या करना ठंड, बारिश, गर्मी जैसे मौसम में अटल बने रहना योग के ही कारण संभव हो पाता था। योग हमारे शरीर को इतना दृढ़ एंव उर्जा से भर देता है कि हम अपने अंदर एक अलग ही शांति महसूस करते है।

योग शुगर, कब्ज, ब्लडप्रेशर, जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक साबित हुआ है। मन की शांति के लिए योग और ध्यान सबसे अमूल्य माने गए है। हम भारतीय ही योगा के असली फायदों से अब तक अंजान है। योगा केवल शरीर को लचीला बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है। बल्कि योग के ऐसे ढेरों आसन है जिनके कई फायदे है। योग की सहायता से आप जीवन भर जवां और स्वस्थ बने रह सकते हे। योगा की शुरूआत आप किसी भी उम्र में कर सकते है। अक्सर योगा की शुरूआत में कई परेशानियां आती है जैसे शरीर का सही तरीके से ना मुड़ पाना, योगासन का सही तरीके से ना होना, दर्द अधिक होना आदि। लेकिन ऐसा नहीं है, दरअसल हम अपने शरीर को इतना ज्यादा कठोर बना चुके हैं कि योगासन करते समय वो ऐठन महसूस होने लगती है इसी के चलते हम शरीर को मोड़ पाने में मुश्किल महसूस करते है। लेकिन यदि सही तरीके और नियमित रूप से योगासन किया जाए तो जल्द ही आसन सही ढंग से होने लगतें हैं, और धीरे-धीरे शरीर की ऐठन कम होकर शरीर लचीला होने लगता है। योगासन से और भी कई लाभ हमें प्राप्त होते है।

Whatsapp को Uninstall करके लोग Signal App को कर रहे है डाउनलोड, कैसे करे इसका इस्तेमाल ?

  1. मन की शांति- मन की शांति योग का सबसे सफल प्रयोग है। हमारे शरीर के विकारों को शांत करके हमारे मन को काबू करना योग से संभव हो सकता है। योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। आज तनाव की समस्या हमारे जीवन का अहम मुददा बन चुकी है। इसलिए कई चिकित्सा शोधों में योग को तनाव दूर करने के लिए वरदान के रूप में देखा गया है। न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी लोग योग को अपने जीवन में बहुत ही शालीनता के साथ अपना चुके हैं।
  2. मन की तंदुरूस्ती- जिम हमारी डेली लाइफस्टाइल में बहुत महत्वपूर्ण बन चुका है। शरीर को आकार में लाने के लिए लोग जिम में ही घंटो बिताना पसंद करते है। चाहे महिलाएं हो या पुरूष खासकर पुरूष, अपने शरीर पर आज सबसे ज्यादा जिम में ध्यान दे पातें हैं। लेकिन अगर आप जिम में जाकर पसीना बहाते हैं तो ये आपके तन को ही सुन्दर बनाता है लेकिन आपके मन का क्या। पर योग से ये संभव है। इससे रोगों से लड़ने की आपकी शक्ति भी बढ़ती है और शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है।
  3. शरीर को आकार देगा- जैसा कि हम जानते है योग मांसपेशियों को आकार देता है। शरीर में सबसे ज्यादा समस्या अत्यधिक चर्बी की होती है। जिससे आज हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। बल्कि बच्चों में भी यह समस्या देखने को मिलती है। योग हमारी मांसपेशियों को पुष्ट बनाने में एंव इसी चर्बी को कम करने में मदद करता है।
  4. मधुमेह एंव ब्लडप्रेशर कंट्रोल- योग की मदद से सबसे ज्यादा फायदा मधुमेह एंव ब्लडप्रेशर के मरीजों को होता है। कुछ योगासन की मदद से मधुमेह एंव ब्लडप्रेशर आसानी से कंट्रोल किए जा सकते हैं। लेकिन जरूरी  है सही तरीके से योगासन का अभ्यास करना।

योगासन का फायदा तभी होगा जब वह सही तरीके से एंव अभ्यास के साथ नियमित रूप से किया जाएं। लेकिन जरूरी है योगासान करते समय पूरी तरीके से उसपर ध्यान देना। योग को अपने जीवन में यदि सही तरीके से अपनाया जाए तो शरीर सम्बंधी कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। महिलाओं को भी योग अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए महावारी के समय, गर्भावस्था के समय ये बहुत उपयोगी एंव लाभदायक साबित होते है। जिन्हें हम अक्सर अनदेखा कर देते हे। इसलिए जरूरी है कि अपनी सेहत एंव तन मन की तंदुरूस्ती के लिए योग को अपने जीवन में अपनाए और एक सेहतमंद भविष्य की ओर आगे बढे़।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top