Health

हेल्थी रहने के सबसे आसान तरीके

स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह बात पिछले साल जितनी ज्यादा वास्तविक लगी उतनी शायद हमने कभी महसूस नहीं की होगी। अपने स्वास्थ्य के लेकर हम हमेशा से ही लापरवाही करते नजर आते है। कोरोना महामारी के समय में जब मौज मस्ती, घूमना, जंकफूड आदि चीजों से ज्यादा जरूरी अपनी जान बचाना हो गया। बीमारी का इलाज तो दूर की बात है इसके संक्रमण से बचने के साथ घर पर महीनों बिताने के बाद हमें समझ आया कि स्वास्थ्य यदि सही रहेगा तो पैसे का मूल्य कुछ नहीं है। यदि इंसान अपने स्वास्थ्य को लेकर थोडा सा सर्तक हो जाए और सही खान पान से चले तो शरीर में होने वाले कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है-

मुलतानी मिटटी के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा को होने वाली परेशानियां

Healty rehne ke tips

  1. सबसे पहले सुबह उठकर अक्सर हम चाय का सेवन करना अधिक पंसद करते है। भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी कभी देखने को नहीं मिल सकती। हमारे यहां दिन की शुरूआत से लेकर अक्सर इसका अंत भी चाय के ही साथ होता है। सड़को, छोटी-छोटी गलियों, ढाबों, होटलों आदि सभी जगह पर चाय की चुस्की लेते लोग अक्सर दिख ही जाते है। लेकिन क्या हमें यह पता है कि चाय का सेवन मोटापा बढ़ने का एक कारण भी है। चाय में मौजूद कैफिन के कारण हमारे शरीर के कई तरह की समस्या हो सकती है। उच्च रक्तचाप, थायरायड जैसी बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि हम चाय का सेवन कम करें या चिकित्सकों की सलाह हो तो इसका सेवन न ही करें। इसलिए जरूरी है कि सुबह उठकर चाय की बजाय गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। हमारे शरीर के कई तरह की समस्या हो सकती है। उच्च रक्तचाप, थायरायड जैसी बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि हम चाय का सेवन कम करें या चिकित्सकों की सलाह हो तो इसका सेवन न ही करें। इसलिए जरूरी है कि सुबह उठकर चाय की बजाय गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को मोटापा, कब्ज, कोलेस्ट्राल, और जिनकों एसिडिटी की समस्या है उन्हें गर्मपानी का सेवन करना चाहिए न केवल सुबह उठकर खाली पेट बल्कि दैनिक दिनचर्या में गर्मपानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर का तापमान अच्छा रहता है साथ ही सर्दी गर्म की समस्या से जूझना नहीं पड़ता। समान प्रकृति वाले व्यक्तियों को सर्दी में गर्म व गर्मी में ठंडे पानी का सेवन कर लेना चाहिए।
  2. सुबह उठते ही पानी के साथ आंवला और एलोवेरा के जूस का सेवन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त ग्लोई की गोली और ग्लोई के काढ़े का भी सेवन कर सकते है। इसके अलावा आंवला, एलोवेरा, तुलसी के पत्ते का भी सेवन कर सकते है। यदि आप आयुर्वेद की बात करें तो नीम के पत्ते भी सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते है। क्योंकि अब हम पत्तों का सेवन करने से मुंह चिढ़ाते है इसलिए इसकी जगह हम नीम के जूस का सेवन कर सकते है। इसके अतिरिक्त यदि आप रात में मेथी के दानों को भिगोकर रखे और सुबह उठकर उस पानी को उबालकर पी ले तो आपके शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। सुबह उठकर यदि बीस मिनट रोज व्यायाम कर लिया जाए तो आपका शरीर स्वस्थ बना रहेगा। हम एक अच्छी सेहत तो चाहते निरोगी शरीर तो चाहते है लेकिन हम उस शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किसी भी तरह की मेहनत करना नहीं चाहते इसलिए जरूरी है कि स्वस्थ शरीर के लिए हम प्रतिदिन व्यायाम करें। सुबह उठकर यदि इतनी देर योग कर लिया जाए तो शरीर लचीला होने के साथ चर्बी से रहित भी हो जाएगा।
  3. गाय का दूध और घी का सेवन भी शरीर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। तेल का सेवन भी अपने खाने में बदल बदल कर करना चाहिए। एक जैसे तेल का इस्तेमाल करने से अच्छा हम कभी  सरसों का तेल, राइज ब्रेन आयल, तिल का तेल, सोयाबीन का तेल का सेवन करना चाहिए। और कैमिकल रहित रिफायंड आयॅल का सेवन करना चाहिएं ऐसे ही अनाज में ज्वार, बाजरा, मक्का जैसी किस्मों का सेवन करना चाहिए। दूध में भी हमें गाय के दूध के अलावा अन्य दूध का सेवन करने से बचना ही चाहिए। खाने के समय में हमें सुबह दही, दिन में छांछ और रात को दूध का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खाने को चबा चबा कर अच्छी तरह खाना चाहिए और खाने के करीब एक घंटे तक पानी का सेवन नहीं करना चाहिएं। इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी को जमा होने से रोका जा सकता है। दूध का सेवन भी सुबह की बजाय रात को ही करना चाहिए तभी शरीर को सही मायनों में फायदा पहुचंता है। मेथी, अजवायन, जीरा आदि मसालों का सेवन भी खाने में करने से शरीर को कई तरह के फायदे पहुचंता है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि कच्चे और खड़े मसालों को अधिक इस्तेमाल में लाए न कि लाल मिर्च, गर्म मसाला जैसे शरीर को नुकसान पहुचांने वाले मसालो को।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top