Health

वजन को कंटोल करने के घरेलू उपाय

Weight control karne ke upaye

बढ़ता वनज आज हमारी सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। खुद को आइने में  हम अक्सर खुबसूरत देखना ही पंसद करते है। पर सबसे जरूरी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी वजन को काबू में रखना उतना ही जरूरी होता है। बढ़ते वजन के कारण अक्सर हमें लेगों के तानों का उनकी हंसी का सामना करना पड़ता है। हम खुद के उत्साह में भी कमी महसूस करने लगते हैं। खासकर महिलांए। पर महिलाएं हो या पुरूष दोनों के लिए ही अच्छा सुन्दर और स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। हमारे देश में सबसे बड़ी समस्या इसी मोटापे की बनी हुई है। अक्सर हम अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में इतने ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं। कि एक नियमित टाइमटेबल का पालन नहीं कर पाते, खासकर खाने पीने के मामले में। समय की व्यस्तता हमारी सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है। बढ़ती उम्र के साथ यदि मोटापे की समस्या बनी रहें तो उसका असर हमें बाद में देखने को मिलता हे। हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटिज जैसी समस्याएं हमें घेर लेती हे। वजन बढ़ना वैसे तो एक आम समस्या है। लेकिन आधे से ज्यादा लोग अक्सर इससे परेशान रहते हैं। इसके लिए अक्सर लोग जिम में पसीना बहाते तो नजर आते ही है साथ ही डायटिंग भी करते नजर आते है। लेकिन हम अक्सर ये भूल जाते हैं कि सिर्फ पसीना बहाना या डायटिंग करना ही वजन घटाने के लिए काफी नहींं हैं बल्कि उचित तरीके और सही जानकारी से ही वजन को कम किया जा सकता है। शरीर में हमारे मोटापे का मुख्य कारण अतिरिक्त वसा यानी चर्बी का होना है। जिसे कम करने के लिए नियमित व्यायाम और उचित खानपान की जरूरत होती है। इसके लिए सही नियम बनाना जरूरी होता है।

Weight control karne ke upaye :-
  1. सबसे पहले जरूरी है कि हम ये जाने की कौन सी चीजें हमारे वजन को कम करने के लिए जरूरी है। सुबह के समय घुमना वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। सुबह उठकर एक से दो गिलास गुनगुने पानी का सेवन जरूर करना चाहिए और अगर संभव हो तो इसमें नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन तेजी से कम होता है। इसके अलावा मेथी के दाने भी वजन कम करने में असरदार साबित होते है। रात को मेथी को दाने को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह पानी को उबालकर ठंडा या गुनगुना करके पिया जाए तो वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। ऐसा नियमित रूप से करना चाहिए।
  2. पानी भी वजन कम करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। डाक्टर्स भी शरीर के अनुसार ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते है। पथरी की समस्या को दूर करने में पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। एक दिन में कम से कम एक से दो लीटर पानी पीना जरूरी होता है। ये शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है साथ हमारे शरीर में अतिरिक्त चर्बी को बनने से भी रोकता है।
  3. जंकफूड खाने में हमें जितना ज्यादा मजा आता है यह हमारे शरीर के लिए उतना ही ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है। अक्सर बच्चे बाहर का खाना ही ज्यादा पंसद करते है। ज्यादा तला भूना खाना शरीर में चर्बी को बढ़ाता है। और हमारी त्वचा के लिए भी अच्छा नहीं होता। हमें घर के बने खाने को ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए। रात के समय में भूख लगने पर ज्यादातर लोग इन्ही जंकफूड का सेवन करना पंसद करते है। लेकिन  ऐसे समय में प्रोटीन से भरपूर स्नैक का सेवन करना चाहिए।
  4. रात के खाने के बाद अक्सर लोग सीधा ही सोने चले जाते है। लेकिन हमारी यही आदत हमारे वजन को बढ़ाने में सबसे ज्यादा असर करती है। सबसे पहले तो रात के खाने का सेवन हमें जल्दी करना चाहिए साथ ही खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए यह वजन घटाने में कारगर साबित होता है। और इसी बीच कम से कम आधे घंटे तक चलना अवश्य होता है। ताकि खाना अच्छी तरह से पच जाए। इससे हमारा पाचन तंत्र भी सही रहता है।
  5. घंटो तक काम करने की हमारी आदत के कारण हम एक ही जगह बैठे रह जाते हैं जिससे शरीर सुन्न पड़ जाता है और आलस हमें घेर लेता है। वर्क फ्रॅाम होम के इस समय में लोग घंटो खासकर बच्चें कम्प्यूटर या लैपटॉप के आगे बैठकर अपना काम करते नजर आते है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे समय में उन्हें बीच बीच में दस पन्द्रह मिनट के अंतराल में ब्रेक लेते रहना चाहिए जिससे शरीर में खून का प्रवाह अच्छी तरह से बना रहे और हमारे शरीर को भी थोड़ा आराम मिल सकें।खासकर बच्चों को हमें किसी न किसी शारीरिक गतिविधि में उलझाए रखना चाहिए जैसे कि खेलकूद, या अन्य किसी एक्टविटि। इससे बच्चों का शरीर स्वस्थ और क्रियाशील रहता है।

हमारी लापरवाही के कारण ही हम वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहें है। हालांकि खानपान के शौकीन लोगों के लिए वजन का बढ़ना कोई हैरानी की बात नहीं होती लेकिन अतिरिक्त वजन कई रोगों को जन्म देता है और हमारी उम्र को भी कम करता है। स्वस्थ शरीर बढ़ती उम्र में हमें उत्साह और ऊर्जा से भर देता है।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: Multani mitti se chehra ko hota hai nuksaan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top