Knowledge

यह है दुनिया के सबसे अमीर 6 व्यक्ति

प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले व्यक्तियों का डाटा साझा किया जाता है। जिसमें उनकी संपत्तियों से लेकर व्यापार तक में होने वाली कमाई का विस्तृत ब्यौरा तैयार किया जाता है। और उसी के आधार उनको सूचीबद्ध किया जाता है। अमेरिकी व्यापार पत्रिका फोर्ब्स द्वारा प्रतिवर्ष ये डाटा मार्च में संकलित और प्रकाशित किया जाता है। पहली बार इस तरह का डाटा साल 1987 में प्रकाशित किया गया था। इन व्यक्तियां की आय के अमेरिका के डॉलर से उदधृत किया जाता है। जिसमें उनकी संपत्ति और ऋण और अन्य कारकों का लेखांकन किया जता है। उन व्यक्तियों को इस प्रक्र्रिया से दूर रखा जाता है जिनके पास तानाशाही या रायॅल्टी से आधारित उनके पदों से यह धन प्राप्त होता है। फोर्ब्स द्वारा हर साल दुनिया के इन धनी व्यक्तियों या समूहों और परिवारों की गतिविधियों को टैक करने के लिए 50 से अधिक पत्रकारों की एक टीम को नियुक्त करता है। इस प्रक्र्रिया में काफी लम्बा समय दिया जाता है प्रारम्भिक सर्वेक्षण ऐसे लोगों को भेजा जाता है जो सूची के योग्य होते है। जिनसे लम्बे सवाल जवाब दिए जाते है। यदि सवालों के उत्तर देने से कोई इन्कार करता है तो उनके व्यापारिक सौदों की जांच की जाती है। और मूल्यवान संपत्ति जैसे भूमि, घर, वाहन, कलाकृति, आदि का अनुमान लगाया जाता है। जिसके बाद उनके कारोबार से जुड़े स्टॉक आदि का डाटा इकहठा किया जाता है। जिसे अमेरिकी डॉलर से अनुमानित किया जाता है। क्योंकि स्टॉक की कीमतों में तेजी से उतार चढ़ाव होता है इसलिए प्रकाशन के समय किसी व्यक्ति की सच्ची संपत्ति और रैंकिंग उनकी स्थिति से भिन्न हो सकती है जब यह सूची बनाई गई हो। शाही परिवार और तानाशाह जिन्हें अपने पद के चलते संपत्ति प्राप्त होती है उन्हें इस सूची से बाहर ही रखा जाता है। वार्षिक रूप से प्रकाशित होने वाली यह रैकिंग मार्च में आती है। जिसमें प्रत्येक वर्ष विश्व के सबसे दस अमीर अरबपतियों को ही शामिल किया जाता हैै।

2020 में फोर्ब्स द्वारा 34 वी वार्षिक सूची प्रकाशित की गई। 8 ट्रिलियन की कुल शुद्ध संपत्ति के साथ 2,095 अरबपतियों को शमिल किया गया, पिछले वर्ष की तुलना में इन अरबपतियों में से 51 प्रतिशत के पास कम संपत्ति थी इस सूची को 18 मार्च को अंतिम रूप दिया गया। जो पहले से ही कोविड-19 महमारी से प्रभावित थी। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची साल दर साल अलग अलग हो सकती है। 11 जनवरी 2021 को फोर्ब्स द्वारा जारी आकड़ो अनुसार विश्व के सबसे अमीर आदमियों की सूची तैयार की गई। जिसमें सबसे पहले

1.एलोन मस्क (Elon Musk) – इलेक्ट्र्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला और रॉकेट निर्माता कंपनी स्पेसएक्स के माध्यम से विश्व में परिवहन के क्षेत्र में क्र्रांति लाने वाले एलोन मस्क अपनी 189.7 बिलियन संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियो की सूची में पहले स्थान पर रहें। हालांकि की कुछ ही समय में उनके शेयरों में गिरावट के चलते वे फिर से इस स्थान से नीचे गिर गए। उनकी कपंनी स्पेसएक्स का मुल्य लगभग 100 बिलियन डॉलर है। वही टेस्ला 342 बिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया का सबसे मूल्यवान वाहन निर्माता बन गया है।

2. जेफ बेजोस – 2020 में विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियो की सूची में पहले स्थान पर रहे जेफ बेजोस इस वर्ष दूसरे स्थान पर आए हालांकि कुछ समय बाद ही मस्क के शेयरों में गिरावट के चलते वह फिर से पहले स्थान पर काबिज हो गए। 185.7 बिलियन डॉलर अमेजॅन के संस्थापक और सीइ्र्रओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 185.7 बिलियन डॉलर है। 2019 में अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद अमेजॅन की एक चौथाई हिस्सेदारी उन्हें सौंपने के बावजूद भी वह पहले स्थान पर काबिज रहे। 1994 में एक गैरेज में बेजोस ने अमेजॅन की शुरूआत की। आनॅलाइन शांपिग ऐप अमेजॅन को विश्व की एक अच्छी खासी आबादी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

3. बर्नार्ड अर्नाल्ट एंव फैमिली – एलवीएमएच फ्र्रसं के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनाल्ॅट धन के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। लुई वुटिटन ओर सेपहोरा सहित 70 से अधिक ब्रांडो के साथ अपने व्यवसाय से उनकी कुल संपत्ति 155.4 बिलियन डॉलर है। अरनाल्ॅट को यूरोप के सबसे अमीर आदमियों की सूची में पहला स्थान प्राप्त है।

4. बिल गेटस – बिल और मेलिंडा गेटस फाउंडेशन के सह-संस्थापक बिल गेटस की कुल संपत्ति 122.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। पॉल एलन के साथ सॉफटवेयर दिग्गज माइक्र्रोसॉफट की स्थापना करने के बाद, बिल गेटस ने अंततः कंपनी में अपने स्टॉक के केवल एक प्रतिशत शेयरों को बनाए रखा तथा बाकी को अन्य परिसंपत्तियों में निवेश किया। बिल और मेलिंडा गेटस फाउंडेशन दुनिया का सबसे बड़ा निजी धर्मार्थ फाउंडेशन है।

5. मार्क जुकरबर्ग – फेसबुक के सहसंथापक, सीईओ और चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 97.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। मार्क जुकरबर्ग सबसे कम उम्र के अरबपतियों में शामिल है।

6. झोंग शानशान – चीनी अरबपति झोंग सबसे बड़ी पेय कंपनी के संस्थापक है, उनकी कुल संपत्ति 94.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। वह फार्मा कंपनी वकाई के अध्यक्ष भी है।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top