Life Style

व्यायाम क्यों है हमारे सेहत के लिए जरुरी, और क्या है इसके फायदे

Yoga karne ke fayde aur iske prabhaw : –

व्यायाम हमारे दैनिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। विश्व में स्वास्थ्य की समस्या सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन चुकी है। बदलते वक्त के साथ प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसका प्रभाव जीव-जन्तुओं से अलग इंसानों तक सभी में महसूस किया जा सकता है। भारतीय परम्परा में मनुष्य के स्वास्थ्य को लेकर कई तरीकों का उल्लेख किया गया है जिसमें योग को सबसे महत्वपूर्ण शारीरिक व्यायाम माना गया है। आज योगा न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में स्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। जिसका परिणाम ही है कि 21 जून को ‘विश्व योग दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए योग फायदेमंद भी है।

मनुष्य को स्वस्थ रखने के साथ शरीर में नई उर्जा का संचार करने के लिए भी व्यायाम जरूरी है। कई तरीकों से किए जाने वाले व्यायाम से शरीर के अलग अलग अंगों को काफी फायदा पहुचंता है। जैसे मांसपेशियों की मजबूती, हदय प्रणाली को सुदृढ़ बनाना, एथलैटिक कौशल बढ़ाना, और सबसे ज्यादा मदद शरीर का वजन घटाने में मिलती है।

Whatsapp को Uninstall करके लोग Signal App को कर रहे है डाउनलोड, कैसे करे इसका इस्तेमाल ?

आजकल स्वास्थ्य को लेकर हमारे द्वारा जो लापरवाही बरती जा रही है उसी का परिणाम है कि मधुमेह, मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर, जैसी कई बीमारियां दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लोग अब व्यायाम से ज्यादा समय अस्पतालों में दे रहें हैं। और हैरानी की बात है कि न केवल युवाओं बल्कि बच्चों में भी यह समस्या अब देखी जा रही है। चूंकि माता-पिता ज्यादा से ज्यादा समय की बचत करने के लिए बच्चों को एक ऐसा लाइफस्टाइल देना पंसद करते है जिसमें खेल-कूद से ज्यादा टी.वी, वीडियों गेम्स, आदि में बच्चां का अधिक समय बीत जाता है। उसके अलावा खान-पान के मामले में भी बच्चों की पंसद अब घर के खाने से ज्यादा जंकफूड पर आकर अटक गई है। जिसमें वे बर्गर, पिज्जा, कोक, आइसक्रीम आदि को चीजों को खाना ज्यादा पंसद करते है। जिसके चलते मधुमेह जैसी बीमारी बच्चों में भी अधिक देखने को मिल रही है।

वही वयस्को में इसका कारण है दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना जिससे उनकी आंखे सबसे ज्यादा प्रभावित होती है और इसी के कारण आंखों की रोशनी की कम होने की समस्या से कई लोग आज गंभीर रूप से जूझ रहें हैं। इसके अलावा और भी कई ऐसे कारण है जिसके प्रभाव के कारण हम अपने स्वास्थ्य के प्रति इतने ज्यादा लापरवाह हो गए है कि हमारी उम्र से ज्यादा हम दिखने लगे हैं। और यही सीख हम अपनी आने वाली पीढ़ी को भी दे रहे है।

पर अब भी अगर हम अपने जीवन में व्यायाम को थोड़ी जगह दे दें। तो इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। लगातार व्यायाम करने से हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और यह हमारी नींद को भी कम करता है। इससे सुबह जल्दी उठने में उतनी परेशानी नहीं होती। शारीरिक रूप से ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में यह फायदेमंद होता है। हमारे जीवन में रोजाना की भागदौड़ के कारण जो हाइपरटेंशन की समस्या घर करने लगी है उसको कम करने के लिए व्यायाम करना जरूरी है।

और चूंकि इस महामारी के समय में लोगों का अधिकतर समय घर से काम करने में बीत रहा है जहां घूमने फिरना ना के बराबर ही समझा जा सकता है। क्योंकि जितना आराम हमारे शरीर को दे दिया जाए उससे ज्यादा का आदि वो हो जाता है। मोटापे की समस्या जिस तरह लोगों में दिख रही हैं उससे यह साफ देखा जा सकता है। मस्तिष्क का काम करने वाले लोगों को तो व्यायाम जरूर ही करना चाहिए, क्यांकि जो लोग शरीर का काम करके रोजी-रोटी कमाते है उनके शरीर के अंगों को तो हरकत करने का अवसर मिल जाता है पर अध्यापक, डॉक्टर, वकील, कम्प्यूटर-ओपरेटर, आदि लोगों को व्यायाम करना बेहद ही जरूरी है।

व्यायाम करने से शरीर की सुन्दरता और अधिक बढ़ जाती है यही कारण है कि बचपन में बच्चों का शरीर इतना ज्यादा स्फूर्ति से भरा होता है कि कई घंटे खेलने के बाद भी वह थकते नहीं है और हमेशा स्फूर्ति से भरे रहते हैं। लेकिन आज इस समय में बच्चों में भी यह समस्या देखी जा रही है। कारण है आनॅलाइन क्लासेस। डिजिटल वर्ल्ड से जुड़ते हमारे बच्चों में जितना ज्यादा ज्ञान का अधिक संचार हो रहा है उससे कई ज्यादा उनकी सेहत इससे प्रभावित हो रही है। कम्प्यूटर, मोबाइल, लैपटॅाप जैसे उपकरणों से निकलने वाली किरणे हमारे शरीर खासकर हमारी आंखों के लिए अच्छी नहीं है तो सोचिए एक बच्चे के दिमाग पर इसका क्या असर होता होगा।

स्वस्थ शरीर से चेहरे की रौनक सदा बनी रहती है इसके लिए जरूरी है नियमित रूप से व्यायाम करना। स्वास्थ्य अच्छा रहें तो हमें और अधिक काम करने की जिज्ञासा बनी रहेगी इसलिए जरूरी है कि हम ये आदतें खुद भी अपनाए और अपने वाली पीढ़ी को भी इसके लिए तैयार करें।

सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करे?

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top