Tech

2020 से 21 तक आनॅलाइन प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बनी ये ऐप्स

सोशल मीडिया विश्व स्तर पर इतना ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है, कि बिना इसके हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एंड्रायर्ड फोन्स के बाजारों मे आते ही इन ऐप्स का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ गया है। अपनी शुरूआत से लेकर अब तक सोशल मीडिया विश्व की आधे से ज्यादा आबादी पर अपनी पकड़ बना चुका है। 1996 के शुरूआती समय से लेकर अब तक 7.7 अरब लोग सोशल मीडिया का हिस्सा है। बीतते सालों के साथ ये और तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, जिस तेजी से स्मार्टफोन्स के उपभोक्ताओं में वृद्धि होगी उतनी ही तेजी से सोशल मीडिया विस्तार पाता नजर आएगा। ताजा आकंडों की बात की जाए तो जहां साल 2010 में 970 मिलियन उपयोगकर्ता इस प्लेटफॅार्म से जुड़े वही 2020 में ये आकड़ा बढ़कर 3.81 बिलियन तक पहुंच चुका है। दुनिया की कुल आबादी के 63 प्रतिशत उपयोगकर्ता तेरह साल की उम्र से अधिक के युवा है। विश्व की कुल आबादी में से 49.03 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते नजर आएंगे। तो हम अंदाजा लगा सकते है कि ये प्लेटफॅार्म कितनी तेजी से लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा हैं। सोशल मीडिया पर युवा पीढ़ी की दिलचस्पी बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण कारण बन चुकी है मोबाइल एप्लीकेशन्स। तरह तरह की सुविधाओं से लेस ये ऐप्स हमारी रोजमर्रा के जीवन की जरूरतों को बहुत आसान बना चुकी हैं। फेसबुक, टिवटर, इंस्टाग्राम, वाटसएप जैसी सोशल मीडिया ऐप्लीकेशन्स हमारे लिए खाने की तरह है जैसे बिना खाने का जिन्दगी नहीं चल सकती वैसे ही इन ऐप्स के बिना भी जिन्दगी का चलना फिलहाल तो अकल्पनीय सा लगता है। सोशल मीडिया अकाउंट की औसत संख्या प्रतिव्यक्ति 8.6 है। ऐसे ही कुछ सोशल मीडिया ऐप्स जो 2020 से 2021 आने तक चर्चा का विषय रहें या कहें की जिनके यूजर्स दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से बढ़ रहें हैं :-

1.फेसबुक (Facebook) – दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट के रूप में फेसबुक यूजर्स के बीच अपनी अलग पहचान रखती है। और हो भी क्यों अपनी करीबियों से जुड़ने का सबसे पहला मौका फेसबुक से ही संभव हो पाया ।आज 2.5 बिलियन मासिक उपयोगकर्ताओं के साथ फेसबुक शीर्ष पर बनी हुई साइट हैं। पुरूषों और महिलाओं के बीच समान रूप से इसका विस्तार फैला हुआ है। फेसबुक पर नियमित रूप से  उपयोगकर्ताओं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें है। साल 2020 में जब महामारी के समय विश्व की आधे से ज्यादा आबादी वर्क फ्रार्म होम कर रही थी तब अपने विचारों अपनो से जुड़ने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल बडे़ स्तर पर किया गया।

2.इंस्टाग्राम (Instagram) – प्रभावशाली, ब्रांड, ब्लॉगर्स, छोटे व्यवसाय के मालिकों, दोस्तों और हर किसी के बीच लंबे समय तक, इंस्टाग्राम ने 1 मिलियन से अधिक मासिक उपयोगकर्ताओं को अच्छी तरह से टॉप किया है। इंस्टाग्राम किशोर और युवा वयस्कों की सबसे पहली पंसद बनकर भी उभरा है। और सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो में से एक बन गया है। बीतते साल में भी चालीस से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं ने इस प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति बड़ी संख्या में दर्ज कराई थी। सुन्दर फोटोग्राफी, रील्स, सेल्फी कैटेग्रीस आदि ने इसको उपयोगकर्ताओं की पहली पंसद बनने पर मजबूर कर दिया। अपनी व्यक्तिगत जानकारियां को सा़झा करने के लिए भी इस प्लेटफॉर्म को बखूबी अपनाया गया है।

3. यूटयूब (Youtube) – यूटयूब आज विश्व भर में दूसरा सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन बन चुका है। 2020 में तो अपने हुनर अपनी प्रतिभा को घर बैठे दिखाने के लिए दर्शकों ने इस प्लेटफॅार्म को बखूबी पंसद किया। हालांकि, यूटयूब पर सबसे अधिक जरूरत एक बेहतर कान्टेंट की होती है जो दर्शकों को आकर्षित कर सकें। चाहे वो वीडियो टयूटोरियल हो किसी की समीक्षा करना हो या इंटरव्यूस, संगीत आदि से जुड़ी हुई कोई भी चीज। यूटयूब की खास बात रहीं कि इसमें उम्र की बेड़िया आड़े नही आई इस प्लेटफॅार्म पर किसी भी उम्र का व्यक्ति आपकों अपना हुनर दिखाता नजर आ जाएगा। अमेरिका के 73 प्रतिशत वयस्कों ने यूटयूब पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ये पुरूषों और महिलाओं दोनों को अपनी और आकर्षित करता है। इसका उपयोग आय और शिक्षा के स्तर के साथ साथ बढ़ता है।

4.टविटर (Twitter) – टविटर के उपयोगकर्ताओं की बात की जाए तो विश्व में 63 प्रतिशत लोग इसका इस्तेमाल करते है जिसमें 35 से 65 वर्ष तक की आयु के लोग शामिल हैं जिसमें दो तिहाई हिस्सा केवल पुरूषों का है। टविटर के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता की संख्याओं ने कुछ समय के लिए लगभग 300 मिलियन की लगातार वृद्धि की हैं, जिसमें से 40 प्रतिशत लोग यहां कइ्र्र बार सक्र्रिय नजर आए। जानकारियों एंव विचारों को प्रदर्शित करने के लिए टिवटर का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है। व्यवसाय, विपणन, और राजनीति से संबंधित विषयों के लिए यह विशेष रूप से सक्रिय है। टविटर ब्रंकिग न्यूज को कम करने,वास्तविक समय पर अपने उपयोगकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करने के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय माध्यम बन गया है।

5. टिकटॉक (Tik-Tok) – टिकटॉक के उपयोगकर्ताओं की संख्या विश्वभर में 800 मिलियन से अधिक है। इसलिए यह दुनिया के शीर्ष सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म्स पर अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब रहा है। मात्र कुछ सैकेंडस की वीडियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करना इस ऐप की खासियत कहीं जा सकती है। 2020 में टिकटॉक के यूजर की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हुआ। भारत में अधिकतर युवा पीढ़ी के लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी करते नजर आए। मजेदार संगीत वीडियो शेली, आकर्षक संगीत इस ऐप की विशेषता बन गए है।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top