Travel

यह है 10 विश्व की सबसे सुन्दर जगह

विश्व में पर्यटन के लिए ऐसी कई जगह मौजूद है, जो आपके दिल को छू जाएंगी। विश्व के अलग अलग देशों में मौजूद ये खुबसूरत जगह हर साल लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करती हैं। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन आज एक मुख्य जरिया बन गया है। जिसके चलते लाखों की संख्या में पर्यटक हर साल विभिन्न देशों की यात्राओं पर निकल जाते हैं। उस जगह के इतिहास को जानने के लिए उत्साहित ये लोग कई कई दिन वहां बिताना पसंद करते हैं। यूं तो विश्व में ऐसी भी जगह मौजूद है जो देखने में जितनी ज्यादा खुबसूरत लगती है। असल में उतनी ही ज्यादा खतरनाक भी। लेकिन आज हम बात कर रहें विश्व की उन दस खुबसूरत जगहों को जो कई सालों से पर्यटकों के मनोरंजन, रोमांच और यात्रा का केंद्र बन चुकी है। जिसे देखकर हमें धरती पर ही जन्नत होने का एहसास हो जाता है। वैसे तो दुनिया में ऐसी कई जगह मौजूद है जहां का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऐसी ही जगहों में सबसे पहले आती है –

World most beautiful places in hindi :-

1.प्लूटवाइस लेक्स नेशनल पार्क (Plitvice National Park) – यूरोप के सेंट्रल और साउथ ईस्ट में स्थित कोरोडा नामक देश में यह जगह मौजूद है। यह नेशनल पार्क कोरोडिया के सबसे पुराने और सबसे खास और बड़े नेशनल पार्क में शुमार है। 1949 में इस नेशनल पार्क की स्थापना की गई थी। जिसके चलते साल 1979 में इसे यूनेस्को द्वारा अपनी विश्व धरोहर के रूप में शामिल किया गया। दुनिया भर में अपनी झीलों के लिए विख्यात यह जगह दर्शकों को अपनी खुबसूरती से लुभाने में हमेशा से कामयाब रही हैं। इस पार्क के पूरे क्षेत्र में कुल सोलह झीले शामिल है जो नदियों से जुड़ी होने के कारण और भी खुबसूरत नजर आती है। इस खुबसूरती का दीदार करने दुनिया भर से हर साल करीब 11 लाख पर्यटक आते है।

2. पलावन आइलैंड (Palawan Island) – फिलीपींस देश में स्थित कई आइलैंड में से पलावन आइलैंड पांचवा सबसे बड़ा और खुबसूरत आइलैंड हे। यह साउथ चाइना सी में स्थित है। दुनिया की बड़ी-बड़ी और प्रसिद्ध टेवल मैगजीन्स में इस आइलैंड को 2016 में वोटिंग के आधार पर सबसे खुबसूरत आइलैंड का खिताब दिया गया था। वहीं नेशनल जोगरोफि ट्रेवलर मैगेजीन ने 2007 में इसे ईस्ट और साउथ एशिया की सबसे खुबसूरत आइलैंड डेस्टिनेशन्स चुना था। हर साल दस हजार के करीब लोग इसकी खुबसूरती का दीदार करने आते हैं।

3.उलूरू (Uluru)– आस्ट्रेलिया के मध्य में स्थित यह सैंड स्टोन पत्थर की पहाड़ी दिन के समय के साथ साथ अपने बदलते रंग के कारण पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करती है। इसी खासियत के चलते यूनेस्को द्वारा इसे विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है। साढं़े तीन सौ मीटर ऊंची इस पहाड़ी को आईएस रॉक भी कहा जाता है।

4.फूलों की घाटी (Flower Valley) – समुद्र तल से साढें तीन किलोमीटर की ऊचांई पर स्थित यह घाटी भारत के उतराखंड में स्थित है। इस फूलों की घाटी में पांच सौ तरह के फूल पाए जाते हैं। फूलों के खिलने के समय यह घाटी फूलों की चादर से ढकी हुई नजर आती है।

5. विक्टोरिया फॉल (Victoria Fall) – विक्टोरिया फॉल जाम्बिया और जिम्वाबे के मध्य में स्थित 1700 मीटर चौड़ा एक अति विशाल झरना हैं। 108 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाले इस झरने को गरजने वाला झरना भी कहते है। इतनी ऊंचाई से पानी के गिरने पर शेर के दहाड़ने जैसी आवाज सुनाई पड़ती है। इसी खासियत के चलते इस झरने की आवाज चार सौ मीटर दूर तक भी सुनी जा सकती है।

6. धु्रवीय क्षेत्र (Poler Area) – प्रकृति और विज्ञान के संगम को पृथ्वी मे पोलर रिजन यानी धु्रवीय क्षेत्र के रूप में देखा जा सकता है। पृथ्वी में मौजूद यह जगह इतनी ज्यादा चुंबकीय होती है कि हवा के कण भी इलेंक्ट्रिकली चार्ज होते नजर आते है। इसी चुंबकीय प्रभाव के कारण आकाश में रंग बिरंगी छवि उकेरते हुए इसकी खुबसूरती देखते ही बनती हैं।

7.ब्लू रिज माउंटेन (Blue Rise Mount) – अमेरिका के पूर्व में स्थित यह पर्वतीय श्रृंख्ला नीले रंग की छटा बिखेरती हुई नजर आती है। दूर से देखने पर यह पेड़ अपनी इस नीली छटा से पर्यटकों का मन पूरी तरह आकर्षित कर लेते है।

8.पेगांग झील (Pangong Lake) – समुद्र तल से लगभग साढ़े चार किलोमीटर की ऊचांई पर स्थित यह झील भारत के लेह में स्थित है। हिमालय के लेह लददाख में स्थित यह झील किसी नीले कांच की तरह चमकती हुई सी नजर आती है।इस झील की खुबसूरती का दीदार अक्सर भारतीय फिल्मों में भी कराया जाता है। हालांकि, पर्यटकों को अपनी इसी खुबसूरती से मोहित करने वाली यह जगह हिमालय पर्वतों से घिरी नजर आती है।

9.प्रीटवाइस लेक (Plitvice Lakes) – क्र्रोएशिया की राजधानी जग्रेब और जदर शहर के बीच में झील और झरनों के जाल के रूप में फैली यह जगह किसी तिलिस्म से कम नजर नहीं आती है। यहां मनुष्य द्वारा भी कई कृत्रिम झरनों का निर्माण किया गया है। यहां टेंकिग भी आयोजित कराई जाती हैं।

10. मोरेन लेक (Moraine Lake) – केनेडा में स्थित यह झील अपनी खुबसूरती से प्राकृति में चार चांद लगाती हुई प्रतीत होती हैं।जंगल और पर्वतों से घिरी इस झील का पानी पास के ग्लेशियर से आता है। जिसके कारण झील नीले रंग की दिखाई पड़ती है।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: World most dangerous place in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top