डायबिटीज बीमारी (Mango leaf for diabetes) लोगों में तेजी से अपना पैर पसार रही है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। खासकर भारत में डायबिटीज के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यह एक लाइलाज बीमारी हो गया है जो एक बार लगने के बाद जिंदगी भर साथ रहती है। डॉक्टर की माने तो डायबिटीज खून में शर्करा या ग्लूकोस के स्तर को बढ़ाने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन नहीं निकलने की वजह से होता है। इस बीमारी में सबसे बड़ा परेशानियां होती है कि व्यक्ति अपने कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं कर पाता है। अगर आप पर डायबिटीज के बीमारी से ग्रसित है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार आप आम की पत्तियों का सेवन करके उससे निजात पा सकते हैं। कई शोध में यह खुलासा हुआ है कि आम की पत्तियों का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। आइए हम जानते हैं कि किस प्रकार आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं :-
आम की पत्तियां (Leaf of Mango)

आम को फलों का राजा माना जाता है आपने कई प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को मीठा खाना माना होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज को डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही आपको खाना चाहिए ।हालांकि डायबिटीज के मरीज के लिए आम की पत्तियां (Mango leaf for diabetes) संजीवनी बूटी के समान है। इसके इस्तेमाल से ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाता है। इसमें फाइबर विटामिन सी पेक्टिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सिटी में काफी फायदेमंद साबित होते हैं।
यह भी पढ़े : जाड़े में बढ़ गया जोड़ो का दर्द, ये घरेलू नुस्खे देंगे जल्द आराम
एक शोध में आम की पत्तियों (Mango leaf for diabetes) पर गहन अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन से यह पता चला है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए आम की पत्तियां संजीवनी बूटी के बराबर है। इसका सेवन करने से ना केवल व्यक्ति का ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है बल्कि कैस्ट्रोल लेवल भी कम हो जाता है। यह शोध चूहों पर किया गया था। इसमें चूहों को खाने में आम की पत्तियों का चूर्ण मिलाकर दिया गया।इस शोध का परिणाम में पाया गया है कि आम की पत्तियों ब्लड शुगर लेवल और कैस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सक्षम है।
कैसे करें इसका सेवन

डायबिटीज के मरीज के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप आम की पत्तियों (Mango leaf for diabetes) का सेवन कर सकते हैं। इसको आप दो तरह से सेवन कर सकते हैं इसके लिए आम की पत्तियों को आप पानी में उबालें। इसके बाद जब पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी का सेवन करें। पत्तियों को फेंक दें खासकर सुबह में खाली पेट आम की पत्तियों का पानी पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। इसके अलावा आम की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। रोजाना सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर इसका सेवन करें। इन दोनों तरीकों से आपको डायबिटीज में काफी राहत मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे