Beauty Tips

ऐसे करे अपने चेहरे के पिंपल को दूर

महिलाएं अक्सर अपने चेहरे पर एकने और मुहांसे को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। चेहरे पर एक बार मुंहासे हो जाने पर यह जल्दी-जल्दी आने लगते हैं और जाने का नाम ही नहीं लेते हैं। चेहरे के साथ साथ देखने गले पीठ और कंधे पर भी होते जाते हैं। एकने होने के कई कारण है कई बार किया और मिट्टी प्रदूषण के कारण भी होते हैं। एकने और मुंहासे किसी भी महिला की खूबसूरती को बहुत ही कम कर देते हैं।

Also Read : मॉडर्न लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपना सकते हैं यह टिप्स

इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती है। लेकिन इसके बाद भी पिंपल आना कम नहीं होता है। ऐसे में आप पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर का इस्तेमाल इनसे छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। कपूर के इस्तेमाल से पिंपल (How to remove the pimples) को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

मुल्तानी मिट्टी कपूर का फेस पैक

बेदाग और चमकदार त्वचा के लिए कपूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक आपके चेहरे के लिए बहुत ही असरदार है। कई बार चेहरे पर पिंपल निकलना बंद हो जाते हैं। लेकिन चेहरे से पिंपल के दाग जल्दी नहीं हटते। अगर आप भी पिंपल के दाग से परेशान हो चुके हैं तो कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करके चेहरे पर दाग आसानी से हटा सकते हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको कपूर और मुल्तानी मिट्टी ले। दो चम्मच मिट्टी में एक टुकड़ा कपूर डालें। इसके बाद इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट को अच्छे से मिला लें। कपूर की जगह आप कपूर के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को तैयार करके आप अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। चेहरे पर फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो देना चाहिए।

कपूर और मुल्तानी मिट्टी का लाभ

कपूर में पाया जाने वाला है एंटीबैक्टीरियल गुण आपके इस कील मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करता है। उन तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुरिया बहुत हद तक कम हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा धूप में जलन भी कम होता है।

पुरुष भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

यह समस्या केवल लड़कियों में ही नहीं बल्कि लड़कों को भी होता है। लड़के भी अपनी स्क्रीन पर मुल्तानी मिट्टी और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा की गंदगी दूर हो जाती है।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top