Health

रात में नींद न आने की समस्या, अपनाएं ये टिप्स होगा फायदा

raat me nind na aaye to kya kare ?

आज के समय में रात में नींद न आने की समस्या गंभीर होती जा रही है यह हमारे मानसिक सेहत को बहुत अधिक प्रभावित करती है। अगर आप भी नींद से संबंधित किसी समस्या से ग्रसित हैं तो आपको पहले इसके पीछे की वजह का जनना जरुरी है। इसकी वजह से आपका पूरा दिन काफी तनाव भरा रहता है और आपका किसी काम में मन भी नहीं लगता है। आपको रात में नींद न आने के क्या कारण हो सकते हैं ? इसके पीछे आपकी गलत आदतें और बिगड़ती जीवनशैली जिम्मेदार है, जिसने आपकी रातों की नींद उड़ा दी है ?

रात में नींद न आने के कारण

  • रात के खाना खाने में देरी : जब आप अपने रात के खाना को खाने में देरी करते हैं तो आपको रात में नींद आने में दिक्कत होती है।
  • दिन में कभी सो जाना : जो लोग दिन में नींद लेते हैं उन्हें अक्सर रात में नींद आने में समस्या आती है।
  • अतयधिक चिंता करना : जब कोई व्यक्ति ज्यादा किसी भी चीज को लेकर चिंता या सोचता है तो उसे भी नींद न आने की समस्या होती है।
  • काम की वजह से अत्यधिक तनाव लेना : आज के समय में लोग को जॉब में इतना अत्यधिक प्रेशर होता है की वह अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा तनाव लेते है जो उनकी नींद न आने की एक कारन होता है।
  • अत्यधिक मात्रा में नशा करना : जो लोग अत्यधिक मात्रा में शराब या नींद की दवाइयों का सेवन करते हैं तो उन्हें भी रात में नींद न आने की समस्या होती है।
  • रात में फोन चलाते रहना : आज के समय में लोग सबसे ज्यादा इसी बात से परेशान है की उन्हें मोबाइलका इतना ज्यादा अडिकशन होता है की वह चाह कर भी अपना फोन इस्तेमाल करना नहीं छोड़ पाते हैं यही उनकी नींद को उड़ा देता है।

रात में सही तरीके से नींद न आने से आपका शरीर बहुत सी बीमारियों का शिकार हो सकता हैं, जैसे की ब्लड प्रेशर, शुगर और इसकी वजह से आपको मानसिक बीमारियां भी होती हैं। एक व्यक्ति को रा का नींद लेना बहुत जरुरी है क्योंकि यह उसके शरीर की पूरे दिन की थकान को उतारने में मदद करती है। इसके बाद वह व्यक्ति खुद को ऊर्जावान और तरोताज़ा महसूस करता है और अपने सभी कामों को मन लगा कर कर पता है, उसे अपने ध्यान केंद्रित करने में भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है।

रात में नींद न आने पर अपनाएं ये तरीके होगा फायदा

सोने का समय निर्धारित कर ले

आपको सबसे पहले रात के समय में बिलकुल सही समय से सोना होगा, इसके साथ ही आपको अपने रोजाना सोने का समय भी निर्धारित करना बहुत ही जरुरी है। अपनी दिनचर्या में भी आपको थोड़ा सा बदलाव करना बहुत जरुरी है। हालाँकि भले ही आपको नींद न आए फिर भी आप अपने बिस्तर पर लेट जाएं। इसके अलावा आपको, सोने से आधे घंटे पहले आप अपने फोन छोड़ दे और साथ ही टीवी भी बंद कर दें। आप चाहें अगर तो अपने कमरे में किसी भी वयक्ति को भी ना आने दें, इस तरह से आपको रात में सोने में मदद मिलेगी।

योगा या मेडिटेशन करे

यदि आपको रात में नींद अच्छी तरह से नहीं आती है तो आपको मेडिटेशन के साथ योगा करना काफी फयदा पहुचायेगा। आपको बता दें की योगा नींद के लिए बहुत अच्छा उपाय साबित होता है। योगा नींद पर सीधा असर डालता है और यह आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। वहीं मेडिटेशन व्यक्ति के मेंटल फोकस के लिए बहुत जरूरी है। योगा करने से न सिर्फ मेंटल फोकस सही होता है बल्कि इससे आप फिजिकली भी काफी स्वस्थ रहते हैं। ये आपकी नींद न आने की समस्या को जरूर दूर करने में मदद करेगा।

पैरों की मसाज करे

यदि आप सोने से पहले अपने हाथ से अपने पैरों की मालिश करेंगे तो इससे भी आपको अच्छी नींद आ जाएगी और आप हमेशा सोने से पहले अपने पैर साफ रखें। इससे आपके पैरों को काफी आराम मिलेगा और पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह सही से होगा। इसके साथ ही आपके शरीर की थकान भी दूर हो जाएगी। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले आप अपने पैरों में मसाज करें इससे आपकी नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी।

रात का भोजान हल्का करें

यदि आप रात में नींद ना आने की समस्या से परेशान है तो आपको अपने रात्रि भोजन समय पर और काम मात्रा में करना चाहिए। जब आप अपने रात के भोजन में ज्यादा खा लेते हैं, तो इसकी वजह से भी आपको रात में नींद नहीं आती है, इसलिए इस बात को ध्यान में रखें। यदि आपको लम्बे समय से ऐसी समस्या है तो आपको अपना रात का भोजन हल्का ही करना चाहिए। इससे आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top