Health

45 साल से कम उम्र के लोगों को भी हो सकता है स्ट्रोक, जानें बचाव के लिए जरूरी बातें

know ablut Strokes for young age people in Hindi

Five things to know ablut Strokes for young age people in Hindi : –

ज्यादातर लोगों में स्ट्रोक की समस्या आम बात होती जा है। कम उम्र के लोगों में स्ट्रोक होने की संभावना अविश्वसनीय सी लगती है। लेकिन आपकी दैनिक दिनचर्या और आप की आदतों में किसी भी तरह का होने वाला बदलाव किसी भी उम्र में स्ट्रोक के खतरे को काफी बढ़ा सकती है। एक शोधकरता की मानें तो जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, स्ट्रोक का खतरा और भी उतना ही बढ़ जाता है। लेकिन यह स्ट्रोक नवजात, बच्चों और युवाओं को भी होता है। रिपोर्ट के अनुसार 10 से 15 प्रतिशत लोग में स्ट्रोक के मामला 18 से 45 साल तक के लोगों में होता है। अब वह दौर अब चला गया जब स्ट्रोक का खतरा केवल उम्रदराज लोगों को होता था। आजकल के युवा भी इससे ग्रसित हैं। अगर आप अपने स्वस्थ के प्रति सजग रहेंगे तो शुरुआत में ही स्ट्रोक जैसे बड़े खतरे को रोक सकते है। स्ट्रोक भी 4 तरह के होते हैं जो इस प्रकार से हैं।

स्ट्रोक के प्रकार

  1.  पेटेंट फोरामेन ओवल (Patent Foramen Ovale)
    पेटेंट फोरामेन स्ट्रोक को कभी-कभी पहचानना बहुत मुश्किल होता है। आमतौर पर युवाओं में इसके लक्षण जल्दी नहीं पहचाना जा सकता। क्योंकि वृद्धों में इसके लक्ष्ण अलग होते हैं। इस तरह का स्ट्रोक हर 4 में से 1 व्यक्ति को होता है। इस स्टॉक में जन्म के समय में ही दिल में छेद होता है
  2. आर्टरी में छेद होना
    आमतौर पर लोगो में इसकी जांच नहीं की जाती है। जिससे ज्यादातर लोगों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं होता। वहीं 45 साल से कम आयु के लोगों में 25 प्रतिशत गर्दन में एक नस के कारण भी इसका खतरा बन सकता है। लेकिन इसके शुरूआती लक्षण क्या हैं, आपको भी जान लेना चाहिए ।
    – आप को अक्सर सिर में दर्द की समस्या रह सकती है।
    – गर्दन से लेकर चेहरे और आंखों के आस पास दर्द रह सकता है।
    – स्वाद में आने वाला अचानक बदलाव भी इसका बड़ा लक्ष्ण है।
    – डबल चित्र दिखना या ड्रूपी आईलिड
  3. क्लॉटिंग डिसॉर्डर
    शरीर में कहीं भी आपको क्लॉटिंग डिसॉर्डर की समस्या होने पर खून का थक्का बनने लगता है। ये थक्का नसों के अंदर बनता हैं। जिससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता। यह युवाओं में स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
  4. सब्सटेंस अब्यूज़
    वहीं अगर आपको आदत धूम्रपान की हो तो, आपके शरीर में खून के थक्के और भी तेजी से जमने लगते हैं। जिससे भी आपको स्ट्रोक की समस्या हो सकती है।

क्यों बढ़ रहे हैं स्ट्रोक के मामले?

 

युवाओं के लिए इसका कारण जानना भी बहुत जरूरी है। युवा आजकल खराब खानपान और खराब जीवन शैली के कारन स्ट्रोक से ग्रसित हो रहे हैं। इसलिए युवाओं को स्ट्रोक से जुड़ी जानकारी होना चाहिए।

जागरूकता का आभाव (No Awareness)-

स्ट्रोक के मामले में लोगो के अंदर जागरूकता का आभाव इलाज़ के लिए एक बहुत बड़ी बाधा बन सकती है। 45 साल से कम उम्र के लोगों को स्ट्रोक के बारे में तो पता होता है लेकिन वह जागरूकता के अभाव के चलते वो सही समय पर सही इलाज नहीं करा पाते। कई मायनों में ये एक बड़ी समस्या हो सकती है।

खराब जीवनशैली (Poor Lifestyle)-

आपको स्ट्रोक का खतरा आपकी निरंतर खराब जीवनशैली पर भी निर्भर करता है। आपके कुछ भी खा लेने से मोटापा, कोलेस्ट्रोल, हाई ब्लडप्रेशर और डायबटीज से ग्रसित लोगों को स्ट्रोक का खतरा और भी सबसे ज्यादा होता है। अगर आप अपने दैनिक जीवन शैली में सुधार करेंगे तो स्ट्रोक के खतरे से बच पाएंगे।

एक्सरसाइज न करना (Not exercising-

हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे शरीर का एक्टिव रहना ज्यादा जरूरी है। हम अपने शरीर को तभी एक्टिव रख सकते हैं जब हम रोज कुछ देर, योगा, दौड़ या अन्य प्रकार की शारीरिक क्रिया करें। जिससे आपको एक बेहतर परिणाम मिलेगा। इसके अलावा स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में से खून के थक्के को हटाने के लिए, आप किसी विश्वसनीय डॉक्टर की सलाह पर न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी भी करवा सकते हैं।

हर उम्र के लोगो में हैं समान लक्षण (Having Same Symptoms Of The Problem)

स्ट्रोक की समस्या लगभग हर उम्र के लोगों को है। जिसके लक्षण भी लगभग एक समान होते हैं। इसमें व्यक्ति की उम्र कोई भी हो आँखों की समस्या, चेहरे में सूजन आना, हाथ में कमजोरी या फिर सुन्नता हो सकती है। अगर आपको लगता है कि स्ट्रोक आपको कभी प्रभावित नहीं कर सकता तो पहले आपको सभी तथ्यों के बारे में जानना भी जरूरी है। क्योंकि अगर आप स्ट्रोक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ली तो आप अपने साथ साथ अपने किसी करीबी की जान भी बचा सकते हैं।

 

सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करे?

Follow Us : Facebook

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top