Knowledge

भारत के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली जानकारियां

भारत विश्व भर में अपनी अनेकता में एकता के लिए जाना जाता है। यहां जहां कश्मीर की वादियां सिर पर ताज के समान लगती है तो वहीं कन्याकुमारी का तट भारत माता के चरण स्पर्श करता प्रतीत होता है। भारत के इतिहास पर नजर दौडाई जाए तो कई अन्य बातें निकलकर सामने आती है। हमारी संस्कृति के अतिरिक्त विज्ञान, समाज, राजनीति, प्रकृति आदि से जुड़ी कई अन्य बातें ऐसी है जो हमें अन्य देशों से कई तरह से अलग करती है। इसके लिए जरूरी है उन तथ्यों पर नजर दौड़ाना।

भारत के दस सबसे रहस्यमी स्थान

  1. भारत के बारे में यह बात काफी ज्यादा प्रचलित है कि यह दस करोड़ साल पहले एक द्वीप के रूप में मौजूद था। वहीं सिंधु घाटी की सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता है और इसलिए भारत को सबसे पुरानी और उन्नत सभ्यता माना जाता है। हमारे धर्म यानि सनातन धर्म को विश्व में सबसे प्राचीन धर्म होने का गौरव प्राप्त है। इंडिया का नाम भी सिंधु नदी यानी इंडस से इंडिया रखा गया। आजाद होने के पश्चात भी युनाइटिड नेशन के पीस किपिंग मिशन में हमारा सबसे बड़ा योगदान रहा। सबसे खास बात जो भारत की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार और वास्तविक रूप से भी सामने आई है वह है कि हर साल भारत में काशी विश्वनाथ मंदिर और तिरूपति बालाजी के दर्शन करने के लिए जितने श्रद्धालु आते है यदि इन संख्याओं को जोड़ दिया जाए तो वह वेटिकन सिटी और मक्का की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या से भी ज्यादा है। भारत में आयोजित होने वाले आस्था के सबसे बड़े मेले यानी कुंभ मेले में विश्व की सबसे ज्यादा बड़ी लोगों की भीड़ या समूह शामिल होता है। यह इतना ज्यादा दिव्य होता है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यहां करोड़ो की संख्या में लोग आस्था के इस पावन कुंभ में डुबकी लगाने आते हे। इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत में निवास करती है। लेकिन यह और भी ज्यादा रोचक है कि भारत में विश्व के किसी भी मुस्लिम देश से ज्यादा मस्जिदे मौजूद है। भारत में कुल तीन लाख से भी ज्यादा मस्जिदें बनी है।
  2. विश्व के कई देश ऐसे है जहां कई बड़े-बडे़ विश्वविद्यालय मौजूद है। लेकिन भारत में विश्व का सबसे पहला विश्वविद्यालय बनाया गया था । करीब 700 ईसा पूं भारत में तक्षशिला विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया था जो ज्ञान का केन्द्र माना जाता था। और देश विदेश से काफी संख्या में लोग यहां शिक्षा ग्रहण करने आते थे। विश्व का सबसे बड़ा विद्यालय हालांकि आज भी भारत में ही मौजूद है। लखनउ में स्थित मानटेश्वर स्कूल विश्व में सबसे अधिक विद्यार्थियो वाला विद्यालय है। जहां करीब छब्बीस हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते है। विश्व का सबसे बड़े रेल नेटवर्क के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। हालांकि, इसमें करीब 13 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है। जो कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। यूं तो विश्व में कई भाषाएं बोली जाती है। लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां 22 भाषाएं तो सिंवधान की सूची में दर्ज है वहीं उसके अतिरिक्त कितनी ही बोलियां इस देशमें बोली जाती है वहींं विश्व में सबसे ज्यादा अंग्रेजी भी इसी देश में बोली जाती है। 
  3. विश्व की पांच सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में शामिल इसरो के शुरूआती समय पहले रॉकेट के लांच के समय यह एक साइकिल पर रखकर अपनी जगह पर पहुंचाया गया था। ये बात हैरान कर देने वाली हो सकती है कि बालीवुड में ग्रेवेटी नामक मूवी को बनने में जितना बजट लगा उससे भी कम बजट में भारत ने अपने पहले प्रयास पर मंगल पर अपनी सैटेलाइट भेज दी थी। चाहे गणित के अंक शून्य की बात हो, शर्ट पर लगने वाले बटन की या खेल के रूप में शतरंज की इन सभी का आविष्कार भारत में ही किया गया था।इसके अतिरिक्त स्केल, शैम्पू, पाई की वैल्यू, त्रिकोणमिति, बीजगणित, मोतियाबिंद की सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी आदि सभी की खोज भारत में की गई थी।
  4. भारत विश्व का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश तो है ही साथ ही मसालों का भी सबसे अधिक उत्पादन भारत में ही किया जाता है। इतिहास के दो बड़े धर्म बौद्ध और जैन धर्म की शुरूआत भारत में ही हुई थी। दुनिया की पहली ग्रेनाइड मंदिर तमिलनाड में मौजूद है। बृहदेश्वर मंदिर पांच साल के समय अवधि में तैयार किया गया था। भारत सत्रहवी शताब्दी में दुनिया के अमीर देशों में से एक था और आज भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में यह मौजूद है। सुपर कम्प्यूटर बनाने में भी भारत अमेरिका और जापान के बाद तीसरे स्थान पर आता है।दुनिया की सबसे बड़ा सड़क जाल भारत में ही फैला हुआ है। यही नहीं दुनिया के सबसे ज्यादा शाकाहारी खाने वाले लोग भारत में ही मौजूद है।मार्सल आर्ट को भी सबसे पहले भारत में शुरू किया गया था।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top