Travel

विश्व के अलग-अलग देशों के फूड-फैसटिवल्स

Food festivals around the World
Food festivals around the world :

यूं तो विश्वभर में त्यौहारों की कोई कमी नहीं हैं। अकेले अगर भारत की बात की जाए तो साल के बारह महीनें कोई न कोई त्यौहार मनाते हम भारतीयों को देखा जा सकता है। पर विश्वभर में कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं अलग-अलग संस्कृति होने के कारण प्रत्येक देश में त्यौहार भी उतने ही अलग होते हैं। फूड-फैसटिवल्स विश्वभर (Food festivals around the world) के कई देशों में इतने ज्यादा प्रचलित है और इतने अलग ढंग से मनाए जाते हैं कि लोग इन्ही फैसटिवल्स का मजा लेने के लिए अक्सर अपनी छुटिटयों ऐसे ही देशों में बिताना पसंद करते हैं। स्पेन, इटली, ग्रीस, थाईलैंड, अमेरिका आदि कई देशों में अलग-अलग अंदाज में अलग-अलग तरीके से फूड-फैस्टिवल्स (Food Festival) मनाए जाते हैं। ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध फूड-फैस्टिवल्स की बात की जाए तो सबसे पहले आता है :-

  1. ला टोमाटिना, स्पेन– स्पेन के बुनोल शहर में खेले जाने वाला ये फेस्ट अपने अलग अंदाज में खेलने के लिए जाना जाता है जिसका खुमार भी उतना ही लेगों के सिर चढ़ कर बोलता है। सिर्फ स्पेन के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस फूड फेस्ट का मजा लेते नजर आते हैं। इसकी शुरूआत हुई 1945 में । हजारों की संख्या में लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते नजर आते हैं आप इसकी तुलना भारत के त्यौहार होली से कर सकते हैं। हालांकि,  ये इससे थोड़ा अलग जरूर है। लेकिन हमारें रंग और उनके टमाटर अलग कर दिए जाए  तो कुछ अलग नहीं रह जाता। इस फेस्ट को कई फिल्मों में भी दिखाया जा चुका है। हालांकि, शुरूआती समय में वहाँ की सरकार ने इसे जरूर बैन कर दिया था। लेकिन अब   ये फैस्ट ना केवल स्पेन बल्कि अन्य देशों में भी अपने ढंग से मनाया जाने लगा है।
  2. बैटल ऑफ आरेंज, इटली – स्पेन के ला टोमाटिना के बाद आता है इटली का आरेंज फैस्ट या यूं कहें कि इटली की सबसे बडी फूट-फाइट। इसे उत्तरी इटली के शहर इर्वारे में खेला जाता है। जहाँ टमाटर नहीं बल्कि संतरे एक दूसरे पर फेंके जाते है। ये स्पेन के फेस्ट से थोड़ा अलग भी है। यहांँ भीड़ ये खेल नहीं खेलती बल्कि सभी लोगों की नौ टीम्स में बांटा जाता है और ये टीम एक दूसरे पर संतरे फेंकती है। है ना बहुत ही दिलचस्प फैस्ट।
  3. दि फलॉर वार, ग्रीस – संतरे और टमाटर के बाद बारी आती है आटे की। ग्रीस में खेले जाने वाले इस फेस्टिवल में लगभग 3000 पाउंड आटा इस्तेमाल में लाया जाता है। ग्रीस में कार्निवाल सिजन का अंत इस फेस्टिवल के साथ किया जाता है। लोग एक  दूसरे पर आटा डालकर पारम्परिक संगीत की धुन पर खुब नाचते गाते हैं। यह फैस्ट ग्रीक पोर्ट टाउन गैलेक्सिडी में मनाया जाता है।
  4. वॉटर फाइट, थाईलैंड –  नए साल की शुरूआत के साथ थाईलैंड में यह फैसटिवल मनाया जाता है। पूरी दुनिया में खेली जाने वाली वॉटर फाइटस में ये सबसे बड़ी है। चूंकि अप्रैल यहां सबसे गर्म महीना होता है इसलिए ये खेल इसी महीने खेला जाता हैं। इस त्यौहार में लोग एक दूसरे पर पानी डालते है और ऐसा मानते है कि इसी के साथ पूरे साल की सारी बुराई भी धुल जाती हैं। ये खेल पूरे तीन दिन तक खेला जाता हैं।
  5. हैरो वाइन बैटल, स्पेन – वाइन इस फैस्टिवल का अहम हिस्सा होती है। ये इसी के साथ खेला जाता हैं। 29 जून को स्पेन के हारो शहर में देशी तथा विदेशी पर्यटक एक दूसरे पर वाइन फेंककर इस फेस्ट को मनाते हैं। इसके साथ सबसे ज्यादा वाइन पीने का काम्पिटिशन भी किया जाता है।
  6. चिकन विंग इटिंग कॉनटेस्ट, न्यूयॉर्क – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में साल 2002 में इस फैस्टिवल की शुरूआत की गई। हर साल मजदूर दिवस के दिन इस त्यौहार को मनाया जाता है। हालांकि, यह त्यौहार एक फिल्म से प्रेरणा लेकर मनाया जाता है। जहांँ खाने का कांपिटिशन किया जाता है और सबसे ज्यादा खाने वाले को  ट्रॉफी भी दी जाती है।
  7. वॉटरमेलन फेस्ट, आस्ॅट्रेलिया – तीन दिनों तक मनाए जाने वाला ये त्यौहार आस्टेलिया के चिनचिल्ला शहर की सबसे खास तस्वीर प्रस्तुत करता है। पचास हजार लोग इस त्यौहार को और भी खास बना देते है। तीन दिनों चलने वाला यह त्यौहार कई इवेन्टस के साथ चलता है। जिसमें एक्जिबिशन, स्टीट परेड, पार्टी और भी कई सारे इवेन्टस कराए जाते हैं।
  8. ग्रेट फू्रटकेक टॉस, अमेरिका – हर साल जनवरी के पहले शनिवार को अमेरिका के मानिटॉव स्प्रिंग शहर में मनाए जाने वाले इस त्यौहार के हजारों की संख्या में लोग गवाह बनते है। इसमे शामिल होने वाले प्रतियोगियों को फू्रटकेक को लेकर जितनी दूर हो सकें उतनी दूर फेंकना होता है जिसका केक ज्यादा दूर जाता है वो गेम जीत जाता हे।

दुनिया के कई देशों में अपने अलग अंदाज में मनाए जाने वाले ये फैस्टिवल्स इतने ज्यादा प्रसिद्ध हो चुके है कि अब अन्य देशों में भी ये इसी उत्साह के साथ मनाए जाने लगे है। पर्यटक भी इसी उत्साह के साथ हर साल इन देशों में इन त्यौहारों का आनन्द उठाने के लिए जाते हैं।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter Youtube

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top