Travel

विश्व के पांच सबसे खतरनाक जगह, जो इंसानों के लिए है बहुत खतरनाक

विश्व में कई ऐसी जगह मौजूद है जो इंसानों के जाने के लिए बहुत ही खतरनाक मानी जाती है। हालांकि, आज इंसान जहां चांद पर कदम रख चुका है तो उसके लिए इन जगहों पर जाना कोई बड़ी बात नहीं लगती। ऐसे लोग जिन्हें दुनिया में ऐसी जगहों पर घुमना तथा ट्रेक करना काफी पंसद आता है। जो खतरों को उठाकर मनोरंजन पाना चाहते है। उनके लिए विश्व मे ऐसी कई जगह मौजूद है जो इस लिहाज से जितनी खुबसूरज मालूम पड़ती है उतनी ही ज्यादा खतरनाक भी है। सबसे पहले आता है-

1.कैमिटो डाल रे- यह जगह स्पेन के मलाका में सतह से करीब तीनसौ तीन किलोमीटर की ऊचांई पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। हालांकि यह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में काफी ज्यादा प्रचलित है। इस रास्ते पर चलते समय कुछ जगह ऐसी भी आती है जहां आपको ंसिर्फ लोहे की सलाखों से चलकर रास्ते को पार करना होता है। यहां बिना रस्सी के जाने की इजाजत नहीं दी गई है क्योंकि रास्ते के टिके रहने की गारंटी यहां नहीं दी जाती है। और आपको अपने जोखिम पर यह रास्ता पार करना होगा। जब आप लोहे की सलाखो से चलकर रास्ते पार करते है तो आपके बहुत ही संयम और सावधानी के साथ इस बात का ध्यान रखना होता है कि आप अपना पैर कहां रख रहे है। यह सलाखे न ज्यादा पतली और न ही ज्यादा मोटी होती है। अक्सर इसके लिए आप रस्सी की पकड़ बनाकर भी इन रास्तों को पार कर सकते है। ताकि पैर का संतुलन बिगड़ने पर भी आप हडबडाए ना।

2.हुयाना पिच्छू- दुनिया के सात अजूबों में शामिल माचू पिच्छू के बिल्कुल साथ मे स्थित यह जगह बहूत ही खतरनाक दिखाई देती है इसे द स्टेयर ऑफ डेथ के नाम से भी जाना जाता है।  यह रास्ता 8845 मीटर की बुलंदी तक जाता है। पहाड़ पर चढकर आप इस शहर की खुबसूरती का दीदार जरूर कर सकते है। लेकिन यह रास्ता उतना ही ज्यादा खतरनाक है जितनी नायाब इसकी खुबसरूती। यह रास्ता आज से कई सौ साल पहले वहां के स्थानीय लोगों द्वारा पत्थरों के तरासकर बनाया गया था। इस रास्ते की बनावट देखकर दिल की धड़कने जरूर बढ़ जाती है। पत्थरों को तरासने के कारण यह उतने ही ज्यादा फिसलन भरे भी है। पहाड़ पर चढ़ते समय अच्छे खासे संयम की जरूरत है। 

3.कलवंतीन दुर्ग- महाराष्ट्र्र के पनवेल में स्थित यह जगह समुद्र से 300 फीट की ऊचांइ्र्र पर स्थित है। यह रास्ता बिल्कुल नाक की सिधाई में बना हुई है। पहाड़ को तरासकर इस रास्ते को बनाया गया है। इस रास्ते पर आपकों सीढीयों की मदद के साथ साथ अक्सर रस्सी के सहारे भी चढ़ना पड़ता है। वही बारिश के मौसम में इस रास्ते पर फिसलन के कारण चढ़ने में और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उतरते और चढ़ते समय आपको बहुत ही सावधानी के साथ इन रास्तों पर चढ़ना पडता है। सर्दियों के मौसम में भी आपको इस पर चढ़ते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी की फिसलन के कारण यह जगह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती हे। और सीदाई पर होने के कारण यदि आप लापरवाही बरतते है तो आप सीधे नीचे जाऐगे। इसलिए जरूरी है आप पूरी सावधानी से इन रास्तो पर चढ़े। और किसी अपने पैरों की पकड़ को अधिक मजबूती के साथ जमाए ताकि आप अपना संतुलन स्थापित कर पाए।

4.माउंटेन टोरक- ये टूरिस्ट डेस्टिशन मलेशिया में स्थित है। डर को वास्तविक रूप से महसूस करने के लिए आप इस जगह पर जाना पंसद करेंगे।ये रास्ता पहाड़ की चोटी से शुरू होता है जो कि सतह से 3800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये पहाड़ नब्बे से अस्सी डिग्री के एेंगल पर बैंड होता है जो तकरीबन बिल्कुल ही सीधा है। पहाड़ की चोटी से आपको लोहे की रोड की मदद से उतरकर एक लोहे के पूल से गुजरते हुए यह सफर तय करना होता है। जो कि कमजोर दिल वालों के बस की बात नहीं है।

5 मांउट होसान- चाइना में स्थित यह जगह दुनिया के सबसे खतरनाक पहाड़ो की गिनती में शामिल होती है। चाइना के पांच पहाड़ो मे ंएक यह पहाड़  भी है। इस पहाड़ की साइड पर बनाया गया यह रास्ता लोगों की दिलचस्पी का कारण है।  1990 में बनाया यह रास्ता पतली पतली लकड़ियों व लोहे की किलों का इस्तेमाल करके तैयार किया गया जिसमें हर साल सौ से अधिक लेग अपनी जान खो बैठते हे।  7087 फीट की उचांई पर स्थित यह रास्ता देखकर ही अच्छे अच्छो के होश उड़ जाते है। यह रास्ता कहीं कहीं से इतना तंग हो जाता है कि दोनों पावं को रखने की जगह भी हासिल नहीं हो पाती है। लोहे की केबल्स की मदद से इस रास्ते पर आप अपना सफर पूरा कर सकते है। लेकिन सावधानी के साथ आपको इन रास्तो  पर जाना होगा।

Follow Us : Facebook Instagram Twitter

लेटेस्ट न्यूज़ और जानकारी के लिए हमे Facebook, Google News, YouTube, Twitter,Instagram और Telegram पर फॉलो करे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top